फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था से बेदम सिरसा शहर का नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
ओपीडी के दौरान अस्पताल में बैठक इंतजार करते मरीज, और एक तरफ गायब पंखा और दूसरी तरफ का बंद पड़ा पंखा - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा देने के दावे फैल होते हुए नजर आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में इलाज लेने के लिए पहुंचने वाले मरीज उमस और गर्मी के कारण अधिक बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल में जिन स्थानों पर मरीजों की अधिक भीड़ लगती है उन स्थानों पर या तो पंखे गायब हैं या फिर खराब पड़े हैं। वहीं डिस्पेंसरी में दवाई देने के लिए चार खिड़कियां है लेकिन यहां पर दिनभर केवल दो ही खुली हुई नजर आती हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में हर सोमवार मरीज अधिक संख्या में जांच करवाने के लिए पहुंचते है। सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू होती है। दिनभर 800 से एक हजार मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यहां पर मरीजों को न के बराबर सुविधा मिलती हुई दिखाई देती हैं। ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए ही मरीजों को एक घंटे तक का समय लग जाता है। जिसके बाद मरीजों को अलग-अलग डॉक्टरों के पास जांच के लिए भेजा जाता है। यहां पर भी मरीजों की लंबी कतार देखने को मिलती है। करीब एक घंटे तक मरीजों को लाइन में लगकर जांच करवानी पड़ती है। ऐसे में अगर खून, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड या अन्य कोई जांच करवानी होती है तो मरीजों का सुबह से शाम तक का समय अस्पताल में ही निकल जाता हैं। हालांकि खून जांच और अल्ट्रासाउंड के लिए भी विभाग की ओर से समय तय किया गया है लेकिन यहां पर समय से पहले ही कर्मचारी और जांच अधिकारी गायब दिखाई देते हैं।
डिस्पेंसरी की दो खिड़कियां बंद, मरीजों की लग रही लंबी कतार
नागरिक अस्पताल में जांच के बाद मरीजों को दवाई लेने के लिए डिस्पेंसरी में भेज दिया जाता है। लेकिन यहां पर डिस्पेंसरी की केवल दो खिड़कियां की खुली हुई नजर आती हैं। कर्मचारियों की कमी को बता अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। लेकिन इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। डिस्पेंसरी की केवल दो ही खिड़कियां खुली होने के कारण मरीजों को कम से कम एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है। हालांकि इसके पश्चात भी मरीजों को डिस्पेंसरी से पूरी दवाईयां नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

इस तरह अस्पताल में मरीजों का बीत जाता है अस्पताल में पूरा दिन
- ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए एक घंटा
- डॉक्टर से जांच करवाने के लिए आधे घंटे से 45 मिनट
- खून, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे करवाने में 45 मिनट से एक घंटे का समय
- दवाई लेने के लिए एक घंटे का समय
डॉक्टरों के लिए चल रहे एसी, मरीजों के लिए नहीं पंखे तक की सुविधा
नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के लिए तो एसी लगे हैं लेकिन मरीजों के लिए यहां पर पंखे तक की सुविधा नहीं है। डॉक्टरों की ओपीडी के हॉल में मरीजों के बैठने की सुविधा के लिए मेज लगाए गए हैैं। लेकिन छत पर लगे कई पंखे खराब पड़े है तो कई पंखे गायब दिखाई देते हैं। जिसके कारण यहां पर उमस और गर्मी के कारण मरीजों की हालत भी खराब हो रही है। वहीं ठंडे पानी के लिए भी मरीजों को एक जगह से दूरी जगह पर भटकना पड़ता है।
अल्ट्रासाउंड के लिए लगी मरीजों की कतार, आधे भेजे वापस
नागरिक अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में सोमवार सुबह 10.30 बजे तक ही टोकन काटने की प्रक्रिया की गई। जिसके बाद जांच करवाने के लिए पहुंचे मरीजों को 11 बजे के बाद ही वापस भेज दिया गया। हालांकि इस दौरान केवल 20 मरीजों के ही टोकन काटे गए जबकि 30 से अधिक मरीजों को दो दिन बाद अल्ट्रासाउंड करवाने की बात कह उन्हें वापस भेज दिया गया। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गायनी वार्ड की छत के पंखे गायब
गायनी वार्ड में काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच करवाने के लिए पहुंचती है। लेकिन वार्ड की ओपीडी में मरीजों के बैठने की लिए तो सुविधा है लेकिन यहां छत के पंखे तक गायब है। जिसके कारण गर्भवती महिलाओं की स्थिति भी खराब हो रही है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
पंखे ठीक करवाने को लेकर एसएमओ को आदेश जारी किए गए है। डिस्पेंसरी की दो खिड़कियां बंद होने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की स्थिति सामने आती है तो उसका जल्द ही समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. मुनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।

अस्पताल की डिस्पेंसरी की बंद पड़ी खिड़कियां। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें