फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने सप्लायर और खरीदार को किया गिरफ्तार, दो कारें भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए कालांवाली ने करीब साढ़े 10 क्विंटल डोडा पोस्त बरामदगी के मामले के तीसरे आरोपी सप्लायर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सीआईए ने आरोपियों से एक क्विंटल 25 किलो डोडा पोस्त खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त दो कारें भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए ने 30 जून को गांव देसूजोधा स्थित एक खेत में बने मकान से दो व्यक्तियों को काबू कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये का साढ़े 10 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने सप्लायर गुरप्रीत सिंह, निवासी झामियां कलां लुधियाना पंजाब हाल जलबानिया शहर जिला बड़वानी (मध्यप्रदेश) और उससे एक क्विंटल 25 किलोग्राम डोडा पोस्त के खरीदने वाले चमकौर सिंह, निवासी भाववाली बठिंडा को गिरफ्तार किया है।
सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि मध्यप्रदेश से 50 बैग डोडा पोस्त ट्रक में लाकर देसूजोधा के खेत में उतारी गई थी। उसकी पायलट ब्रेजा कार द्वारा की गई थी, जबकि बरामद की गई दूसरी कार से एक क्विंटल 25 किलोग्राम डोडा पोस्त पंजाब में सप्लाई किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी सप्लायर गुरप्रीत सिंह को अदालत में पेश करके सात दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इसके अलावा खरीदार को भी अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और डोडा पोस्त बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें