फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: राजस्थान के चार लोगों ने बनाई चिटफंड कंपनी, ब्याज का लालच दे लाखों रुपये ठगे

Thu, 21 Oct 2021 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां (सिरसा)

सार

सिरसा में राजस्थान के चार लोगों ने लाखों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने चिटफंड कंपनी बना वारदात को अंजाम दिया। लोगों को ब्याज का लालच दिया गया। इसके बाद जब किस्तें पूरी होने पर लोगों ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में गांव जंडवाला जटान, घुक्कांवाली व आनंदगढ़ के लोगों ने पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन को शिकायत दी है। जिसके बाद ओढां पुलिस ने राजस्थान निवासी 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गांव जंडवाला जटान निवासी जरनैल सिंह व संदीप कौर, गांव घुक्कांवाली निवासी सुभाष चंद्र, जगसीर सिंह, गुरचरण सिंह, हरजीत सिंह, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह व जगदीप सिंह तथा आनंदगढ़ निवासी सतपाल सिंह सहित अन्य ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग योजनाओं से उनके क्षेत्र के ही नहीं, अपितु पंजाब व राजस्थान में भी लोगों के रुपये अपनी कंपनी में निवेश करवाकर बड़ी ठगी की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची

मासिक किस्त के रूप में लेते थे पैसे
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपियों में राजपाल व सोहन लाल, दोनों ने नोबल एग्रोटेक कांटेक्ट फार्मिंग रतनपुरा के नाम से कंपनी बना रखी है, जिसके वो डायरेक्टर हैं। आरोपियों ने केएस इंटरप्राइजेज व किनोको मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक फाइनेंस कंपनी भी बना रखी थी। जिसमें वे लोगों से मासिक किस्त के रूप में पैसे जमा करवाते थे। जिसके बाद उन्हें ब्याज का लालच देकर 3 से 5 वर्ष तक पॉलिसी देकर वित्तीय लाभ पहुंचाने हेतु मेंबर बनाते थे।
विज्ञापन


लोगों को दिखाए थे सब्जबाग
शिकायतकर्ताओं के अनुसार आरोपियों ने गुरदीप व राजेंद्र निवासी हनुमानगढ़ को अपने साथ मिलाया हुआ था। आरोपियों ने लोगों से अलग-अलग राशि एकमुश्त जमा करवाकर उन्हें 3 से 5 वर्ष की पॉलिसी देते हुए इसके पूरी होने पर अधिक ब्याज देकर सारी रकम की वापसी की गारंटी दे रखी थी। आरोपियों ने गांव घुक्कांवाली, जंडवाला जटान व आनंदगढ़ में कार्यक्रम कर लोगों को सब्जबाग दिखाए। आरोपी उनसे वर्ष 2016 से लेकर 2018 तक मासिक किश्तों के रूप में पैसा लेते रहे। जिन लोगों की पॉलिसी वर्ष 2021 में पूरी हुई, तो वे अपना पैसा लेने के लिए कंपनी के कार्यालय में पहुंचे।

ये भी पढ़ें-थप्पड़ के बदले हत्या: गौरव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोस्त ने जीजा के साथ मिल उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन


पैसे नहीं दिए, जान से मारने की धमकी दी
उक्त आरोपियों ने पैसे देने से इनकार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। ओढां पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजपाल निवासी गांव हरिपुरा (संगरिया), सोहन लाल निवासी तंदुरांवाली (टिब्बी), गुरदीप सिंह निवासी अराइयांवाली (हनुमानगढ़) व राजेंद्र प्रसाद निवासी चक 28 (हनुमानगढ़) के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आगरा के दो भाइयों की मौत, सोनीपत में हुआ दर्दनाक हादसा

पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजस्थान के 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-काशीराम बैनीवाल, थाना प्रभारी, ओढां 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें