फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराई कार, 3 घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव सालमखेड़ा के निकट एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए तो वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची ओढां पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लेते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन

बालसमंद निवासी रामफल, साहिल कुमार व हिसार निवासी स्वशेष कुमार सहित 3 लोग कार में सवार होकर डबवाली से सिरसा की तरफ आ रहे थे। गांव सालमखेड़ा के निकट हाईवे के बीच बने कट से एक व्यक्ति बाइक दूसरी ओर गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद ओढां थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों की सहायता से कार सवारों को बाहर निकलवाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। एसआई अजीत कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में बाइक सवार ओढां निवासी अजय तथा कार सवार तीनों व्यक्ति घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें