फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निजी और सरकारी स्कूलों से भरे पानी के 23 सैंपल

विज्ञापन
स्कूल की टोंटी से पानी के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के आरओ प्लांट से लिए पानी के सैंपल फेल आने के बाद और स्कूल शुरू होने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों से पानी के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जिले में अभियान चलाकर पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग की ओर से अब तक 23 सैंपल लिए गए है। जिनकी एक सप्ताह में रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद स्कूल में सप्लाई होने वाले पानी की स्थिति की जानकारी मिल पाएगी। हालांकि दो सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के आरओ प्लांटों के सैंपल लिए गए थे। जिनके सैंपलों में कॉलिफोर्म बैक्टीरिया पाया गया था। इसके बाद विभाग की ओर से संबंधित आरओ प्लांट संचालकों को नोटिस जारी कर साफ सफाई के निर्देश दिए गए थे। हालांकि विभाग की ओर से उपायुक्त को भी रिपोट संबंधित पत्र लिखा गया था।
स्कूल शुरू होने के बाद चला अभियान
स्कूल शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों में पानी के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की गई। विभाग की ओर से अभी तक निजी और सरकारी स्कूलों में 23 पानी के सैंपल भरे है। स्वास्थ्य विभाग की करीब 20 टीमें पानी के सैंपल लेने के लिए लगी हुई है। साथ ही टीम के सदस्यों ने स्कूल संचालकों को पानी की टंकियों की समय पर सफाई और अधिक दिनों तक टंकी में पानी न रहने देने के निर्देश भी दिए है व पानी में दवाई का छिड़काव करने संबंधित भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी और सरकारी स्कूलों से सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी है। 23 से अधिक स्कूलों से पानी के सैंपल लिए गए है। अभियान निरंतर जारी रहेगा।
-डॉ. हरसिमरण सिंह, मलेरिया विभाग, इंचार्ज, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें