फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अग्निवीर पथ योजना के लिए उम्मीदवार 22 मार्च तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च है।
विज्ञापन

हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च तक ओपन रहेगी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। सिरसा, जींद, फतेहाबाद व हिसार जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्तूबर 2003 से 01 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है। वे आवेदन के पात्र होंगे। ऐसे युवा जिन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है या बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं और अभी उनके परिणामों की घोषणा नहीं हुई है, वे भी आवेदन करने के पात्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें