फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को फोन कर बोला- मैं जहर खा रहा हूं, गाड़ी में बेसुध मिला नायब तहसीलदार

विज्ञापन
नायब तहसीलदार के इलाज के लिए एंबुलेंस से उतारते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिले के रानियां क्षेत्र में नायब तहसीलदार राहुल राठी ने दोस्त नायब तहसीलदार को फोन करके जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस आनन-फानन में पहुंची। तब वह निजी कार में बेसुध मिले। उन्हें पहले रानियां के अस्पताल और फिर सिरसा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सिरसा एसडीएम ऑफिस में कार्यरत नायब तहसीलदार राहुल राठी वीरवार दोपहर बाद रानियां पहुंचे। वहां उन्होंने अपने दोस्त रानियां में तैनात नायब तहसीलदार को फोन कर बताया कि वह आखिरी बार बात कर रहा है और जहर खा रहा है। इस पर तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचित किया और बताई गई जगह पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया था कि वह नानुआना रोड स्थित स्टेडियम के पास खड़ा है। जब पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वो बेसुध हालत में है। इस पर उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर सिरसा से भी उन्हें रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार ने सुसाइड नोट भी लिखा है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
हमारा प्रयास है कि सबसे पहले जान बचाई जाए। इसलिए घटना की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिलाया गया। यहां से रोहतक रेफर कर दिया गया है। घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि अभी हमने कार की तलाशी नहीं ली है। इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साधुराम, रानियां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें