फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री मेरे स्टेटस पर न जाएं : नवीन जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। आम आदमी पार्टी नेता नवीन जयहिंद वीरवार को सिरसा में नौजवानों से मिले, उनके साथ भर्ती घोटालों में हुए धोखों के लेकर उनकी समस्याएं सुनी। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भर्ती घोटाले में प्रदेश के सभी मंत्रियों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

जयहिंद ने बेगू रोड स्थित गोलछा पैसे में बात करते हुए कहा कि यह विधायक की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने क्षेत्र के युवाओं की आवाज उठाएं। क्योंकि यहां की जनता ने उन्हें चुना है। जयहिंद ने कहा कि अकेले अनिल नागर के बस में इतना बड़ा घोटाला करना है। अब अनिल नागर को बर्खास्त कर सरकार अपने मंत्रियों व अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है । अगर सरकार ईमानदार है तो बिजली मंत्री रणजीत चौटाला व विधायक गोपाल कांडा गीता पर हाथ रख कसम खाएं कि प्रदेश में हो रही भर्तियों में पर्ची-खर्ची नहीं चल रही। जयहिंद ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर द्वारा उनके स्टेट्स पर कसे तंज पर भी पलट करते हुए कहा कि वे उनकी हैसियत पर न जाएं, वे एक किसान के बेटे है और आम जनता के मुद्दे से जुड़े हुए। वे जीवन में हमेशा आंदोलनकारी और संघर्षशील रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि वह 17 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे व सभी मंत्रियों व विधायकों को गाय का गोबर- गोस्से व गोमूत्र भेंट करेंगे। इस अवसर पर अनिल चंदेल, विरेंद्र कुमार एडवोकेट, ताराचंद वर्मा, महावीर कंडेला, दरिया सिंह, सतनाम सिंह, हनुमान जांदू, दारा सिंह, अंकुश शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें