फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : 20 गांवों के 66 अतिसंवेदनशील बूथ व 18 गांवों के 55 संवेदनशील बूथ किए चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने समीक्षा के बाद अतिसंवेदनशील और संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि ऐलनाबाद उपचुनाव के 30 अक्तूबर को होने वाले मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। पुलिस विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र में 20 गांवों के 66 अतिसंवेदनशील बूथ व 18 गांवों के 55 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में पूर्व इतिहास की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए अतिसंवेदनशील व संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी और मतदान केंद्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस टीम की इन क्षेत्रों में विशेष नजर रहेगी और सभी टीमों द्वारा हर प्रकार की घटनाओं की इन क्षेत्रों में पहले से ही वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

अति संवेदनशील बूथ
गांव केंद्र नंबर
तलवाड़ा खुर्द 1 से 5
बुढ़ी मेड़ी 17
कुम्थल 92,
मिठी सुरेरां 44 से 146,
पोहड़का 147 से 150,
भुर्टवाला 151 से 153,
खारी सुरेरां 138 से 140,
निमल 129 व 130,
कुत्ताबढ़ 27 से 29,
जमाल 156 से 160, 160ए व 161,
चाहरवाला 66 से 69,
कागदाना 172 से 174,
नाथूसरी कलां 74 से 77,
ढूकड़ा 85 से 87 व 87ए,
दड़बा कलां 56 से 58,
रुपावास 165 से 167,
तरकांवाली 72 व 73,
रामपुरा ढिल्लो 186 से 188,
मल्लेकां 34 से 37
माधोसिंघाना 40ए, 41 से 43बूथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें