फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बल लेकर रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ा

विज्ञापन
रेलवे विभाग की जगह पर किए गए निर्माण को जेसीबी से गिरवाते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। लॉयंस क्लब की आड़ में रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण पर नोटिस देने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए नवनिर्मित दुकान को तोड़ दिया। साथ ही रेलवे की जमीन पर क्लब द्वारा बनाए गए पार्क को निजी जरूरत अनुसार प्रयोग करने पर कार्रवाई करते हुए गेट को बंद कर दूसरी ओर निकाला गया। हालांकि पुरुषोत्तम गोयल व क्लब सदस्यों द्वारा इसका विरोध किया गया। रेलवे पुलिस के दखल के बाद कर्मचारियों ने रेलवे विभाग की जमीन पर नवनिर्मित दुकान को तोड़ दिया।
विज्ञापन

माल गोदाम रोड पर रेलवे विभाग की संपत्ति पर 8 से 9 फुट तक आगे शटर लगाकर पक्का निर्माण कर लिया था। विभाग द्वारा निर्माण कार्य को रोकने के लिए शनिवार को माल गोदाम रोड के निवासी एडवोकेट पुरुषोत्तम गोयल को नोटिस देकर रेलवे की जगह बताते हुए निर्माण कार्य रोकने के लिए बोला गया था। जोकि पुरुषोत्तम गोयल की गैर मौजूदगी में उसके परिवार ने लिया था। रेलवे का आरोप है कि नोटिस दिए जाने के बाद निर्माण कार्य को तेज कर दुकान के आगे शटर लगा ताला लगा दिया गया।
रेलवे की टीम सोमवार को अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची तो पुरुषोत्तम गोयल के साथ मिल लॉयंस क्लब के पदाधिकारियों ने उक्त जगह के कागजात दिखाने व उक्त जगह को लेकर हाई कोर्ट से केस हारने की बात कही गई। साथ ही रेलवे अधिकारियों से जगह के दस्तावेज पेश करने की बात कही गई। रेलवे के काम में बाधा डालने पर रेलवे पुलिस को बीच में आना पड़ा। जिसके बाद नवनिर्माण को मजदूरों व जेसीबी मंगवाकर तुड़वाया गया।
विज्ञापन

पार्क को निजी तौर पर प्रयोग करने को लेकर हंगामा, बदला गेट
लॉयंस क्लब पदाधिकारियों ने रेलवे विभाग से यह कहते हुए जमीन ली थी कि इस जगह पर पार्क का निर्माण करवाया जाएगा और पार्क जनहित के लिए होगा। पार्क निर्माण के बाद उसके बाहर ताला लगाना शुरू कर दिया गया और गेट को सुविधा अनुसार रिहायशी क्षेत्र की ओर कर दिया गया। रेलवे विभाग की ओर से दोबारा गेट रेलवे कार्यालय की ओर निकाल दिया गया।
रेलवे की जमीन पर 8 से 9 फुट तक अवैध कब्जा कर लिया गया था। पहले नोटिस दिया था, जिसे गंभीरता से नहीं लिया गया और निर्माण कार्य को पूरा कर दिया गया। पार्क पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई है। पार्क को निजी तौर पर प्रयोग करने लगे थे जबकि वह आमजन के लिए भी है।
विज्ञापन

-आशुतोष कुमार चौधरी, एसएसई वर्क्स सिरसा।

नवनिर्मित दुकान को तोड़ने से रोकते हुए लॉयंस क्लब के सदस्य।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें