फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरिंदर सरां की ऊंची छलांग, पिछले साल 10 लाख में बिके थे, इस बार 1.20 करोड़ लगी बोली

Sun, 07 Feb 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतर राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने वाले मध्यम गति के खब्बू गेंदबाज बरिंदर सरां को सनराइजर हैदराबाद ने आईपीएल-9 के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन


इस गेंदबाज का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। अपनी सिलेक्शन के बाद सरां ने खुद यह समाचार अपने दोस्तों को दिया। सिलेक्शन के बाद सरां के पैतृक गांव पन्नीवाला मोरिकां में खुशी की लहर है।
 
फरवरी 2015 में बरिंदर सरां ट्रायल देने के लिए मुंबई गया था। सरां की बॉलिंग ने राजस्थान रॉयल के मेंटर राहुल द्रविड को काफी आकर्षित किया।

द्रविड की वजह से ही राजस्थान रॉयल ने इस खिलाड़ी को 10 लाख रुपये में बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। आईपीएल-8 में महज एक मैच खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन


वर्ष 2016 के आरंभ में बरिंदर का सिलेक्शन भारतीय क्रिकेट टीम में हो गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट चटकाकर अपने कैरियर का शानदार आगाज किया।

हालांकि आगामी मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन अपनी स्विंग होती गेंदों से उन्होंने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया।

पंजाब की ओर से रणजी खेलने वाला हरियाणा में जन्मा यह खिलाड़ी इस दिनों गुजरात में रणजी ट्राफी खेल रहा है। क्वार्टर फाइनल मैच में पांच विकेट चटकाकर आईपीएल-9 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी।

शनिवार को सनराईजर हैदराबाद ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में उन्हें खरीदा।

वर्ष 2011 में रणजी खेलने के बाद बरिंदर को चोट ने घेरे रखा। दो बार फ्रेक्चर होने के कारण मैदान से दूरी बनाए रखी। एक बार हादसे का शिकार हो गया। उसने तीन साल कैसे बिताये, वह खुद नहीं जानता। इस दौरान कभी भी उसने खुद को मानसिक रूप से कमजोर नहीं होने दिया।

पंजाब के पूर्व रणजी खिलाड़ी तथा पेसर अमित उनियाल ने बरिंदर सरां की जिंदगी में नया सवेरा लाने में मदद की। उन्होंने अपनी क्रिकेट अकादमी में चोट से उभरे इस खिलाड़ी को फिटनस का मंत्र दिया। वहीं गेंदबाजी में कमियों को दूर किया। उनकी ही बदौलत आईपीएल-8, फिर भारतीय क्रिकेट टीम और अब आईपीएल-9 में सिलेक्शन हुई है।

10 लाख से 1.20 करोड़ रुपये  का सफर
वर्ष 2015 में आयोजित हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-8 में बरिंदर सरां महज 10 लाख रुपये में खरीदे गए थे। एक साल बाद वही बरिंदर सिंह एक करोड़ 20 लाख रुपये  में बिके। पुणे सुपरगेंटस तथा किंग्स इलेवन पंजाब भी सरां को खरीदने की इच्छुक थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें