सिरसा। चौटाला-संगरिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में मंडी किलियांवाली निवासी शिशांत मित्तल ने बताया कि वह कमीशन एजेंट का काम करता है। उसके पिता बीते मंगलवार को काम पूरा करके चौटाला-संगरिया मार्ग से बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान संगरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे बाइक सहित रोड पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके पिता को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसके पिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।