फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बठला काॅलोनी ट्रस्ट के सदस्यों ने निकाय मंत्री को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। यूसी-05 क्षेत्र में शामिल बठला काॅलोनी के नए नामकरण श्रीराम काॅलोनी संबंधी पारित किए प्रस्ताव का मामला अब निकाय मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता के दरबार में पहुंच गया है। बैठक में पारित किए रानियां यूसी-05 के नामकरण के प्रस्ताव को लेकर बठला कॉलोनी वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने अपनी आपत्ति जताई हुए निकाय मंत्री को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

बंटी बठला ने बताया कि शिकायत की एक काॅपी नगर आयुक्त को भी भिजवाई गई है। निकाय मंत्री व जिला नगर आयुक्त से गुहार लगाई है कि वह सभी तथ्यों की जांच करें और उसी के आधार पर निर्णय लें। रानियां यूसी-05 को लेकर नगरपालिका रानियां द्वारा नामकरण हेतु पारित किए गए प्रस्ताव को निरस्त किया जाए। उन्होंने बताया कि जब यह कॉलोनी काटी गई है इसका शुरू ही से नाम बठला कॉलोनी है। राजस्व रिकॉर्ड में वर्ष 2012 से इसका नाम बठला कॉलोनी चल रहा है। ट्रस्ट की ओर से भी इस कॉलोनी का नाम बठला कॉलोनी हेतु प्रस्ताव डालकर दिया हुआ है। इसलिए मांग है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इसके नाम हेतु नगरपालिका रानियां में वाइस चेयरमैन की बैठक में डाले गए श्रीराम कॉलोनी संबंधी प्रस्ताव को निरस्त किया जाए।
बंटी ने कहा कि नगर पालिका प्रधान मनोज सचदेवा से भी इस संबंधी में बातचीत हुई है। उन्होंने भी इस बारे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि बीते मंगलवार को चेयरमैन मनोज सचदेवा की अनुपस्थिति में वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज ने नगर पालिका की साधारण बैठक बुलाकर उसमें पार्षदों की सहमति से रानियां यूसी-05 का नाम श्रीराम कॉलोनी करने का प्रस्ताव किया था। अब यह प्रस्ताव आगामी कार्रवाई के लिए जिला नगर आयुक्त के कार्यालय में भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें