फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सावधान! बैंक खाता बंद का मैसेज भेज कर ठग कर रहे ठगी

Thu, 02 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन ने साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि मोबाइल पर आने वाले एसएमएस में लिखा होता है कि आपका बैंक खाता या बैंकिंग एप्लीकेशन बंद होने वाला है। आपको केवाईसी प्रोसेस कराने के लिए संबंधित ब्रांच में आना होगा। ग्राहक की सहूलियत के लिए साइबर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी एसएमएस के नीचे एक लिंक भेज भी देते हैं। जागरूकता के अभाव में लोग इस लिंक पर जाकर जानकारियां देने का प्रयास करते हैं। वह अपने बैंक खाते के पैसे गंवा बैठते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज, जिसमें आपका बैंक खाता या बैंकिंग एप्लीकेशन बंद होने वाला है। आपको केवाईसी प्रोसेस कराने के लिए संबंधित ब्रांच में आना होगा। जिसमें एक लिंक भी होता है तो सर्वप्रथम मैसेज मिलने के बाद सबसे पहले व्यक्तिगत जानकारी की जांच करें और अपने बैंक से संपर्क करें। साइबर अपराधी बैंक खाता बंद होने, क्रेडिट डेबिट कार्ड ब्लॉक होने का फर्जी एसएमएस भेजकर ठगी की वारदात करते हैं। साइबर जागरूकता एवं गाइड लाइन याद रख कर आप सभी साइबर अपराध से बच सकते हैं।
विज्ञापन




इन तरीकों से करें खुद का बचाव
-मोबाइल पर बैंक संबधित एसएमएस आने पर सबसे पहले अपनी व्यक्तिगत जानकारी की जांच कर लें कि वह सही बता रहा है या गलत।

-कुछ जानकारियां सही प्रतीत हो रही हैं तो सबसे पहले अपनी होम ब्रांच में जाकर संपर्क करें।
-अनजान एसएमएस या कॉल पर किसी भी प्रकार की पहचान बताने के बावजूद आप अपनी बैंक से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारियां साझा नहीं करें।
-एसएमएस के माध्यम से दिए गए लिंक एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है, इसे किसी भी सूरत में खोलने का प्रयास नहीं करें।
-साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दें।
-बैंकिंग सिम पर अकाउंट बंद होने जैसे मैसेज फर्जी होते हैं, बैंक जाकर ऐसे मामलों में तत्काल जानकारी साझा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें