फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोरों ने किराना स्टोर से 13 हजार रुपये चुराये

Thu, 02 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला के गांव फतेहपुरिया नियामत खां में चोरों ने नववर्ष की पहली रात एक किराना स्टोर में वारदात को अंजाम दिया। चोर किराना स्टोर से हजारों की नकदी चुराकर ले गए हैं। बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव फतेहपुर नियामत खां निवासी रवि कुमार पुत्र रजनीश कुमार की गांव में किराने की दुकान है। रवि कुमार का कहना है कि एक जनवरी की रात को चोर उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने गल्ले से 13 हजार रुपये चुराये और भाग गए। रवि का कहना है कि सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
पुलिस का कहना है कि रवि के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। दुकान के पास एक डेयरी है, जिसके बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन रात को धुंध घनी होने के कारण सीसीटीवी में चोरों की तस्वीर कैद नहीं हो चकी। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें