फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव: सत्ता में शामिल होने की जनता की कोशिश रही नाकाम, विपक्ष में बैठने की बनी रही परंपरा

Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा 

सार

ऐलनाबाद उपचुनाव के नतीजों में इस बार भी इनेलो पार्टी ने बाजी मार ली। अभय सिंह चौटाला जीतकर आए हैं। इस दौरान एक रोचक बात सामने आई कि ऐलनाबाद हलके से सरकार विरोधी विधायक ज्यादा चुने गए हैं। एक-दो बार को छोड़ दें, तो हरियाणा बनने के बाद से यहां अधिकतर विपक्ष ही जीता है।
विज्ञापन
सीडीएलयू में मतगणना के दौरान पहुंचे उपायुक्त अनीश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद उपचुनाव का परिणाम चौंकाने वाला कतई नहीं रहा। इस क्षेत्र के राजनीतिक सफर का इतिहास रहा है कि यहां की जनता ने हमेशा विपक्ष में बैठने का काम किया है। हालांकि इस बार मतदाताओं ने सत्ता में शामिल होने का प्रयास किया, लेकिन इससे चूक गए। जीत-हार का कम अंतर रहा। हालांकि ये भी परंपरा कायम रही कि इस सीट पर ज्यादातर चौटाला गांव का दबदबा रहा है। जो अब भी कायम है। ऐलनाबाद के 55 वर्ष के सियासी सफर के दौरान जनता ने एक या दो बार को छोड़कर सरकार के विपक्ष में बैठने का काम किया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: अभय चौटाला ने जीतकर बचाई लाज, भाजपा को नहीं मिला ताज, कांग्रेस नासाज

एक बार चुनी सत्ता में सीधी भागीदारी
जनता ने केवल एक बार सत्ता में सीधी भागीदारी को चुना था। वर्ष 1987 में ऐलनाबाद से विधायक भागीराम तत्कालीन देवीलाल सरकार में राज्य मंत्री बने थे। इसके अलावा एक बार 1991 में ऐलनाबाद से कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए मनीराम केहरवाला हरको बैंक के चेयरमैन बने थे। इसके अलावा जब भी कोई विधायक बना, वो विपक्ष का ही रहा। ये परंपरा मंगलवार को भी आए चुनाव परिणाम में नहीं टूटी और ऐलनाबाद से इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला को अपना विधायक चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन का फैक्टर नहीं आया काम, विरोध के बावजूद बढ़ा भाजपा का वोट बैंक 

सीट पर चौटाला गांव का रहा हमेशा दबदबा
ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर ज्यादातर चौटाला गांव का ही दबदबा रहा है। 1970 और 2009 में ओमप्रकाश चौटाला यहां से विधायक रहे। 1967 में प्रताप सिंह चौटाला विधायक बने। वर्ष 1972 में बृजलाल गोदारा को जनता ने प्रतिनिधि चुना। इसके अलावा वर्ष 2010, 2014 और 2019 में अभय सिंह चौटाला यहां से विधायक रहे हैं। इस बार भी अभय सिंह चौटाला ही मैदान में थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें