फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: श्रम विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवाल्वर से छाती में मारी गोली

Thu, 22 Sep 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर नौ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक का पत्नी के साथ एक वर्ष पहले हो तलाक चुका है और वह परेशान मानसिक रूप से चल रहा था।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा शहर की राम कॉलोनी निवासी श्रम विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर विनीत बैनीवाल ने घरेलू कलह में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद सीने में गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं, पुलिस ने ससुराल पक्ष के साथ ही मृतक के चाचा, ताऊ के लड़कों के सहित नौ लोगों के रिपोर्ट दर्ज किया है। यह रिपोर्ट मृतक के भाई के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। प्रॉपर्टी के विवाद और परिवार के साथ आए रिश्तों की खटास में विनीत ने तनाव में आकर यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक श्रम विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर विनीत बैनीवाल (45) राम क़ॉलोनी स्थित आवास पर रहते थे। उनके बड़े भाई अरुण बैनीवाल चंडीगढ़ में हाईकोर्ट के वकील हैं। विनीत के पास सिरसा और फतेहाबाद का चार्ज है। उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। मार्च 2022 में उनका पत्नी के साथ तलाक भी हो गया था। उनकी बेटी अपने मां के साथ रहती है। इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। 

इसके बाद से विनीत बैनीवाल अपने पिता अमर सिंह बैनीवाल एडवोकेट और मां के साथ घर पर रहते थे। विनीत की मां कोमा में हैं। मां की देखरेख के लिए वह उनके पास ही सोते थे। बुधवार रात को भी उसकी मां चारपाई पर सोई थीं, जबकि विनीत बेड पर बैठा था।
विज्ञापन


उसने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वीरवार की सुबह नौकरानी कमरे में सफाई करने के लिए पहुंची, तो उसने देखा कि विनीत मृत पड़े हुए हैं। उसने परिवार के सदस्यों के साथ ही अन्य लोगों को सूचना दी। 

 इस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना की सूचना मिलने पर खैरपुर चौकी इंचार्ज आनंद कुमार और  सिविल लाइन थाना एसएचओ रामनिवास मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। सीन ऑफ क्राइम डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विनीत के बड़े भाई को मामले की सूचना दी।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मृतक के बड़े भाई के पहुंचने पर पुलिस कार्रवाई शुरू हो पाई। वहीं, पुलिस ने मृतक के बड़े भाई अरुण बैनीवाल के बयान के आधार पर ससुराल पक्ष के साथ ही चाचा, ताऊ के लड़कों सहितनौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

सीने में लगी है गोली, पास मिला है लाइसेंसी रिवाल्वर 
विनीत मां के साथ ही रहते थे। मानसिक रूप से परेशान होने के चलते विनीत ने खुद को सीने में गोली मार ली। मृतक के पास ही रिवाल्वर बरामद हुआ है, जबकि उनके पास ही दो मोबाइल भी पड़े हुए हैं। वहीं, अरुण बैनीवाल ने मृतक की पत्नी शालू, साला बादल, साले का धर्म भाई राजकुमार, निवासी पंचोशी पंजाब, बिजेंद्र व मनोज निवासी खेहुवाली व  चाहरवाला निवासी चाचा ताऊ के लड़के कृष्ण, सुमित, महेंद्र और अनूप बैनीवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मृतक के भाई के बयान पर नौ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक का अपनी पत्नी के साथ तलाक हो चुका है और प्रॉपर्टी को लेकर उनका विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। -रामनिवास, सिविल थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें