फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन प्रक्रिया बढ़ने के साथ बढ़ा कोरोना फैलाव का खतरा, लगी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान के तहत किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों को एक साथ ही स्कूल में बुलाया जा रहा है। जिसके कारण कोरोना से बचाव के लिए लग रही वैक्सीन ही कोरोना फैलाव का कारण बन सकती है। दिनभर 39 केंद्रों पर 8,998 किशोरों को टीकाकरण किया गया। वहीं अब निजी स्कूलों में भी कैंप लगाने के लिए विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के चार सरकारी स्कूलों में 15 से 18 आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के लिए कैंपों का आयोजन किया गया है। इसेक लिए सभी विद्यार्थियों को स्कूलों में पहुंचने की जानकारी दी गई है।। जिसके बाद सुबह से ही स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ लगना शुरू हो गई। टीकाकरण के लिए स्कूल पहुंच रहे कई विद्यार्थी बिना मास्क के ही पहुंचते हुए नजर आए। जबकि दिनभर केंद्र पर भीड़ लग रही। ऐसे में कोरोना के संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है।
18 से अधिक आयु वर्ग के 15,388 लाभार्थियों को लगी कोरोना से बचाव की वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तेजी से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। बुधवार को दिनभर 15 हजार 388 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके लिए अलग-अलग 234 केंद्रों पर अभियान चलाया गया। नियमों में बदलाव होने के कारण लोग भी अब कतार में खड़े होकर टीकाकरण करवा रहे हैं।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में नहीं हो रहा नियमों का पालन
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और मुंह पर मास्क लगा कर ही घर से बाहर निकले। लेकिन निजी अस्पतालों में ही नियमों का पालन नहीं हो रहा। शहर के सभी निजी अस्पतालों में दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। मरीज और कर्मचारी भी नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आते है। जबकि संचालक इस तरफ कोई भी विशेष ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें