फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धान की आवक हुई तेज, खरीद धीमी, अटने लगी मंडी

Thu, 10 Oct 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चुनाव के परिणाम आने के बाद अब किसानों का फोकस मंडियों पर हो गया है। किसान बड़े स्तर पर मंडियों में धान सहित अन्य फसलें लेकर आ रहे हैं। धान का आवक बढ़ने और खरीद धीमे होने कारण मंडी अटने लगी है।
अनाज मंडी में बुधवार को 800 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई। अब तक 2887 क्विंटल हो चुकी है। इसके साथ 1509 धान 29118 क्विंटल और बासमती 174 क्विंटल आवक हो चुकी है। नमी के कारण किसानों को मंडी में सुखानी पड़ रही है। मंडी में 17 प्रतिशत से कम नमी होने पर ही धान की खरीद की जाएगी। इस समय पीआर व 1509 धान की आवक सबसे ज्यादा है। इस धान को व्यापारी और राइस मिलर्स बोली के आधार पर खरीद रहे हैं। शहर के 9 राइस मिलर्स और 24 धान खरीदार हैं।
विज्ञापन





बुधवार को आवक

धान 1509- 5870 क्विंटल

बाजरा- 36 क्विंटल
नरमा- 2597 क्विंटल

पीआर धान 800 क्विंटल


एमएसपी से ज्यादा मिले रहे नरमे की दाम

जिले में नरमे की खरीद सीसीआई द्वारा की जाती है। मंडी में नरमे की निजी खरीद पर किसानों को एमएसपी से ज्यादा दाम मिल रहे हैं। इस कारण सीसीआई नरमा की खरीद नहीं कर पा रही है। इस बार नरमा की फसल पिछले साल के मुकाबले 20 दिन लेट भी हो रही है। सीसीआई के अधिकारियों के अनुसार मंडी में किसान फसल लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन उसमें नमी ज्यादा है। नरमा भी क्वालिटी के अनुसार नहीं आ रहा है। पिछले साल मंडी में सवा दो लाख के करीब नरमा की खरीद की गई थी।
विज्ञापन




कोट्स
मंडी में बुधवार को धान की आवक में तेजी आई है। मंडी आवक को देखते हुए व्यवस्था बनाई जा रही है। किसानों को कोई असुविधा नहीं होगी। -विरेंद्र मेहता, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें