सिरसा। शेरांवाली माइनर के तले को ऊंचा उठाने और चौड़ाई कम करने की मांग को लेकर पांच गांव के ग्रामीण पिछले 10 दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। इसके बाद भी कोई हल नहीं हुआ तो अब किसानों ने रोड जाम करने का फैसला लिया है।
प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक जमाल रोड जाम किया जाएगा। इस कारण लोगों व वाहन चालकों को होने वाली परेशानी के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। किसानों का कहना है कि माइनर का तल ज्यादा गहरा है और चौड़ाई भी ज्यादा है। इस कारण आखिरी छोर तक किसानों को पूरा पानी नहीं मिल पाएगा।
गांव बकरियांवाली, गुड़िया खेड़ा, चौबुर्जा, मोडिया खेडा और माधोसिंघाना के ग्रामीणों ने धरना शुरू करने बाद उपायुक्त भी कई बार ज्ञापन दे चुके है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।