फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश पहुंचकर अमरप्रीत ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, बोली, परिवार से दूर होना आसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डेरा मुखी की बेटी अमरप्रीत ने विदेश पहुंचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने परिवार से बिछुड़ने का दर्द बयां किया है। साथ ही परिवार और समर्थकों का भी धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

बता दें कि डेरामुखी की बेटी अमरप्रीत और दामाद रूह-ए-मीत 18 मई को विदेेश के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने डेरामुखी की माता नसीब कौर व अन्य सदस्यों से विदाई ली। इसके अलावा परिवार का कोई अन्य महत्वपूूूर्ण सदस्य नजर नहीं आया। विदेश पहुंचकर अमरप्रीत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए भावनाएं व्यक्त की है। पोस्ट में लिखा है कि परिवार और अन्य सभी समर्थकों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। लिखा है कि तुम्हारा घर और परिवार से दूर होना आसान नहीं है। मैं जानती हूं कि वे मेरे साथ है और मैं उनके साथ। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सहयोग करने वाले हैं या नफरत करने वाले।
बता दें कि 18 मई को डेरा मुखी की बेटी अमरप्रीत, दामाद रूह ए मीत और दोहता अफसाना ए मीत, विदेश के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली एयरपोर्ट तक छोड़ने के लिए डेरा मुखी के बेटे जसमीत इंसा और दामाद शान ए मीत गए। जाने से पहले परिवार के सदस्यों ने डेरा प्रमुख की माता नसीब कौर इंसा और परिवार के अन्य सदस्यों से औपचारिक विदाई ली। गले मिलकर परिवार ने विदा किया।
विज्ञापन

फरवरी माह में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह परिवार के साथ गुरुग्राम में रहा। परिवार के साथ डेरा मुखी ने मंथन और चर्चा के बाद बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें विदेश जाने की अनुमति दी। इस बात का जिक्र वापस जेल जाकर लिखे पत्र में किया। अब परिवार के सभी सदस्यों को विदेश जाना है, लेकिन अभी तक केवल बेटी अमरप्रीत का परिवार ही रवाना हुआ है। इसके बाद अन्य सदस्य विदेश जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें