जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित मेमोरियल कॉलेज में सत्र 2021-22 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ लग रही है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीएजेएमसी में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी आने लग गए हैं।
जेसीडी विद्यापीठ की प्रबंध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा और प्राचार्या डॉ. शिखा गोयल ने बताया कि दाखिले के लिए विद्यार्थियों की मदद की जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें फोटो स्टेट की सुविधा प्रदान की गई है। एडमिशन इंचार्ज डॉ. अमरीक सिंह व नोडल ऑफिसर सोमबीर ने बताया कि विद्यार्थियों को एडमिशन के लिए दसवीं, बारहवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, चरित्र सर्टिफिकेट, फैमिली आईडी होना अनिवार्य है।