फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में अबतक आठ लाख 47 हजार को किया जा चुका है वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. मुनीश बंसल ने बुधवार को जिला सिरसा में कोई नया पॉजिटिव संक्रमित नहीं मिला है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक संक्रमित के ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस समय जिले में कोई सक्रिय मरीज भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक चार लाख 84 हजार 929 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 29 हजार 267 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 28 हजार 758 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 98.26 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला में 33 हजार 206 लाभार्थियों ने कोरोना की डोज लगवाई तथा अब तक जिला में आठ लाख 46 हजार 941 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैैं। उन्होंने बताया कि 18 से 44 आयुवर्ग के तीन लाख 52 हजार 323 लाभार्थियों को पहली तथा 50 हजार 498 लाभार्थियों को दूसरी, 45 से 60 वर्ष आयुवर्ग के एक लाख 57 हजार 987 लाभार्थियों ने कोरोना की पहली तथा 61 हजार 514 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के एक लाख 27 हजार 557 लाभार्थियों ने पहली तथा 70 हजार 643 लाभार्थियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें