फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दूसरे के रजिस्ट्रेशन पर मेडिकल स्टोर चलाने वालों के खिलाफ होगा कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में मेडिकल नशे के बढ़ने मामलों पर रोक लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने अपने कार्यालय में मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे किसी भी सूरत में प्रतिबंधित दवा न बचें। मेडिकल संचालकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जो भी मेडिकल संचालक नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नोटिस में आया है कि कुछ लोग दूसरों के नाम पर रजिस्ट्रेशन करवाकर मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। पुलिस ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों की जांच करवाएगी और रजिस्ट्रेशन रद्द करवाकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें गांवों में भ्रमण कर मेडिकल संचालकों का सर्वे करेगी। यदि मेडिकल स्टोर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से रजिस्ट्रेशन करवाकर चलाया जा रहा है और उसमें किसी प्रकार की अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि वे गांव में स्थित मेडिकल स्टोर संचालकों पर विशेष ध्यान रखें कि वे किस प्रकार की दवाइयां बेच रहे हैं। यदि मेडिकल स्टोर संचालक किसी प्रकार की प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेच रहे हैं, तो तुरंत प्रभाव से पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की अधिकृत पर्ची के बिना दवाइयां बेचने वाले मेडिकल संचालकों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें