सिरसा में आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर नगर परिषद में एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों, नेताओं व मंत्रियों के खिलाफ रोष प्रकट किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। वहीं आप नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े बड़े घोटाले हो रहे है।
सिरसा के नगर परिषद की ओर से 10 करोड़ की लागत से शहर की 42 गलियों का निर्माण किया गया जाना है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने टेंडर प्रक्रिया में घोटाला किए जाने के आरोप लगाकर नगर परिषद में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और धरना दे दिया।
विज्ञापन
पहले अलॉट की ठेकेदारों को गलियां, बाद में जारी किया गया टेंडर
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर नगर परिषद में एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों, नेताओं व मंत्रियों के खिलाफ रोष प्रकट किया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। वहीं आप नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े बड़े घोटाले हो रहे है। भाजपा नेता टेंडर करवाने से पहले ही निर्माण का काम शुरू करवा रहे है और अपने चेहतों को बाद में टेंडर दिलवा रहे है।
उन्होंने कहा कि सिरसा में भी अब 10 करोड़ की लागत से गलियों का निर्माण करवाया जाना है। जिसका टेंडर होने से पहले ही निर्माण कार्य भाजपा के नेताओं ने शुरू करवा दिया। जबकि इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार अब विकास कार्य करवाने के दावे कर अपने चेहतों की झोली भरने में लगी हुई है। न तो कोई कानून व न ही कोई प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सीधा ही काम शुरू हो रहे है। इससे पहले भी नगर परिषद में इस तरह के काम देखने को मिले है। इस मौके पर आप नेता कुलदीप गदराना, एडवोकेट विरेंद्र मेहता, अमित सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।