फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार सवार दो युवक से 402 ग्राम हेरोइन बरामद

Mon, 25 Dec 2023 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

पंजाब से लाखों रुपये की हेरोइन की सप्लाई करने के लिए सिरसा आ रहे कार सवार दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस क्राइम ब्रांच कालांवाली व डबवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपियों से 402 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चरणा, वासी गांव जगमालवाली, गुरजीत सिंह वासी गांव घुकांवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि थाना पुलिस रविवार रात को इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि पंजाब से दो तस्कर सिरसा में लाखों रुपयों की हेरोइन सप्लाई करने के लिए आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने पंजाब सीमा के पास असीर रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद एक वरना गाड़ी सामने से आती दिखाई दी। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रुकवाया। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसमें से 402 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में अरोपियों ने बताया कि वह यह हेरोइन अमृतसर निवासी हरप्रीत सिंह से खरीदकर लाए थ। इसके बाद पुलिस ने चरणजीत सिंह व गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें