सिरसा। सीआईए डबवाली ने गांव सैनपाल क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार उर्फ बच्ची निवासी तलवाड़ा खुर्द व अजय कुमार निवासी मतूवाला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रानियां में मामला दर्ज कर लिया है।
प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव सैनपाल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बिना नंबर प्लेट का बाइक आ रहा था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन युवकों भागने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी से पीछा कर दोनों युवकों की काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से दस-दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी हेरोइन दिल्ली से खरीद कर लाए थे।
5.8 ग्राम हेरोइन बरामद
एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली पुलिस टीम ने गांव चौटाला क्षेत्र से बाइक सवार दो युवकों को 5 ग्राम 8 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान रवि प्रकाश व हरीश कुमार उर्फ चिड़िया निवासी वार्ड नं. 23 संगरिया राजस्थान के रूप में हुई है।