संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव सुबाखेड़ा स्थित एक घर में बने पशुबाड़े से अफीम के दो किलो हरे पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना बडागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान जगतार सिंह उर्फ मंगू निवासी गांव सुबाखेड़ा रूप में हुई है।
सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान बडागुढ़ा थाना क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जगतार सिंह ने अपने घर के साथ बने पशुबाड़े में अफीम के पौधे लगा रखे हैं। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। इस दौरान घर के नजदीक बने पशुबाड़े से दो किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।