फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डॉक्टर सहित 157 कोरोना संक्रमित मिले, जिले में अब 834 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज हो गया है। बुधवार को एक बार फिर तीन चिकित्सकों समेत 157 नए संक्रमित मिले। अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के सपंर्क में आने वालों को ढूंढने में जुट गया है। कोरोना के प्रसार के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को लिए गए सैंपलों में से 157 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 28 लोगों में लक्षण नजर आ रहे हैं तो अन्य में किसी भी प्रकार का लक्षण नहीं है। बुधवार को सिरसा में 74, डबवाली में 20, ऐलनाबाद में 10, कालांवाली में 11, ओढ़ां में सात, नाथूसरी चोपटा में छह, माधोसिंघाना में सात, रानियां में पांच, चौटाला में 12 और बड़ागुढ़ा में भी पांच केस सामने आए हैं। 28 लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 834 हो गई है। वहीं बुधवार को 1647 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया।
वैक्सीनेेशन पर जोर, 4845 ने लगवाया टीका
विभाग ने टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया है। शहर के 11 स्थायी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार को 4845 लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक 17 लाख 73 हजार 111 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

बढ़ रहा संक्रमण, ध्यान रखने की जरूरत
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को सावधानी रखने की जरूरत है। सभी मास्क का प्रयोग करें और बिना जरूरत के अनावश्यक बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं। यदि किसी को कोरोना के लक्षण नजर आए तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें