फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में नहीं पहुंचीं अधिकारी, किया बहिष्कार

विज्ञापन
लघु सचिवालय के समक्ष धरना देकर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पिछले 43 दिन से लघु सचिवालय में धरना प्रदर्शन जारी है। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर बिजली मंत्री के आवास का घेराव किया था। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम ने कार्यकर्ताओं का आश्वासन दिया कि बुधवार को वह संबंधित अधिकारी से बैठक करवाकर बातचीत करवाएंगे। लेकिन बुधवार को महिला एवं बाल विकास की कार्यक्रम अधिकारी ही बैठक में नहीं पहुंच पाई । ऐसे में कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और एसडीएम कार्यालय से उठकर वापस धरना स्थल पर आ गईं। वहीं एसडीएम जयवीर यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बैठक के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश भाकर, जिला कार्यकारिणी प्रदान शकुंतला जागलान, जिला सचिव प्रोमिला, उपप्रधान वीरो रानी व ऊषा रानी के नेतृत्व में तय किए गए समय स्थान पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर पता चला की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दर्शना सिंह नहीं पहुंची। बैठक के दौरान पता चला कि अधिकारी दो दिन के अवकाश पर है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बैठक से उठकर वापस धरना स्थल पर आ गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब कार्यक्रम अधिकारी जब बैठक में उपस्थित ही नहीं है तो फिर क्या फायदा है। ऐसे में धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा। अगर जल्द से जल्द मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें