फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पशु व्यापारी से 15 हजार रुपये लूटे

Tue, 09 Jan 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। गांव बणी के समीप तीन युवकों ने एक पशु व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए उससे 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस को दी शिकायत में काले खान निवासी रोडावाली ने बताया कि वह पशु खरीदने और बेचने का व्यापार करता है।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर एनजीसी नहर से होते हुए बणी की तरफ आ रहा था। रास्ते में खड़े तीन युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की। जब उसने मोटरसाइकिल नहीं रोका तो आरोपियों ने उसके सिर पर डंडा मारा और उसकी जेब में 15 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। करीवाला चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त पशु व्यापारी की शिकायत पर मूला बाजीगर, मंगू , सोनू निवासी पंचकूला मोहल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें