फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 12 क्विंटल गेहूं चोरी, चंद घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। क्षेत्र के गांव बालासर निवासी गुरचरण सिंह घर से शुक्रवार को 12 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने आरोप की जांच कर शनिवार को गांव के ही सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा गेहूं बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

4,710 रुपये की सट्टा खाईवाली राशि सहित एक गिरफ्तार

सिरसा। सीआईए स्टाफ प्रभारी उपनिरीक्षक राजपाल की टीम शनिवार को मंडी कालांवाली में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली कर रहे मंडी कालांवाली निवासी शिव कुमार को काबू कर लिया। उसके कब्जे से 4,710 रुपये की सट्टा खाईवाली राशि बरामद हुई। आरोपी शिव कुमार के खिलाफ थाना कालांवाली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
12 क्विंटल गेहूं चोरी, चंद घंटों में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रानियां। क्षेत्र के गांव बालासर निवासी गुरचरण सिंह घर से शुक्रवार को 12 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। रानियां थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने आरोप की जांच कर शनिवार को गांव के ही सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा गेहूं बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें