फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 1100 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर निकाली यात्रा, कन्या भ्रूण हत्या रोकने का दिया संदेश

Mon, 18 Mar 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से नेहरू पार्क में आयोजित श्रीराम कथामृत को लेकर सोमवार को शहरभर में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा सीएमके कॉलेज के पास स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू हुई। यात्रा के दौरान युवतियों ने सफेद वस्त्रधारण किए। उन्होंने अपने हाथों में पट्टिकाएं उठाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक सहित अन्य मुद्दों पर शहरवासियों को जागरूक किया।
कलश यात्रा को दुर्गा मंदिर के प्रधान बाबू लाल फुटेला, सिरसा क्लब के पूर्व प्रधान अनिल डुमरा, प्रेम बजाज, कश्मीरी लाल, बृज मोहन शर्मा, कमल, सुभा राम ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। यात्रा में करीब 1100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर उत्साह दिखाया। ये महिलाएं पांच किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक पैदल चलीं। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर, वाल्मीकि चौक, शिव चौक, घंटा घर चौक, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, अनाज मंडी से होते हुए कथा स्थल नेहरू पार्क में पहुंची। अनेक स्थानों पर यात्रा का श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत किया। कलश यात्रा के सबसे पहले दो युवक बाइक पर सवार होकर नशे के विरुद्ध संदेश देते हुए भ्रमण करते हुए निकले। इसके बाद बग्गी पर श्रीराम की मूर्ति विराजमान की गई। टीम ने बैंड के साथ विभिन्न करतब भी दिखाए। यात्रा की अगुवाई संस्थान की ओर से पधारे साधू संतों ने की।
विज्ञापन

संस्थान से स्वामी प्रेमप्रकाशानंद ने बताया कथा का आयोजन 19 से 23 मार्च तक किया जाएगा। इसका समय शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। कथा में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती कथा का वाचन करेंगी।
विज्ञापन



पुलिस ने संभाली व्यवस्था, नहीं लगा जाम
कलश यात्रा के दौरान पुलिस बल ने शहरभर की यातायात व्यवस्था संभाली। इस दौरान यातायात पुलिस कर्मी निरंतर कलश यात्रा के दौरान मौजूद रहे। संस्थान की ओर से युवा टीम ने भी व्यवस्था को संभाले रखा। इसके कारण 4 घंटे तक चली कलश यात्रा में एक भी जगह पर ट्रैफिक जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें