फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में मिले 103 कोरोना संक्रमित मरीज, वैक्सीन लगवाने आगे नहीं आ रहे पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में अब हर रोज कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जून में जिले में कुल 103 कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं, जबकि इनमें से 83 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बावजूद कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लाभार्थी अभी आगे नहीं आ रहे हैं। वीरवार को जिले में नौ मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 15 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
कोरोना के मामलों के बढ़ने का कारण मौसम में बदलाव है। मौसम में बदलाव के बाद खांसी, जुुकाम और बुखार के मरीजों के ही सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार की ओर से मास्क लगाने संबंधित भी गाइड लाइन जारी की गई है, लेकिन अभी तक लोग मास्क लगाते हुए नजर नहीं आ रहे। वीरवार को सिरसा में तीन, डबवाली में एक, ऐलनाबाद में एक, चौटाला में तीन व बडागुढ़ा में एक मरीज सक्रिय पाया गया है। जिले में अभी 25 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

320 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट लंबित
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 6 लाख 83 हजार 589 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से अब तक 33 हजार 507 लोग कोरोना संक्रमित पाए हैं। इनमें से अब तक 32 हजार 942 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 351 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिले में अभी तक 320 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। जिले का रिकवरी रेट अब 98.31 फीसदी है।
तीन लाख लोगों ने नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अभी नाम मात्र ही लाभार्थी केंद्रों पर पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं। जिले में करीब तीन लाख लोगों की ओर से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इन लोगों की डेट ड्यू हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 10 लाख 90 हजार 130 लोगों को पहली डोज, 8 लाख 42 हजार 580 लाभार्थियों ने दूसरी डोज व 15 हजार 737 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लग पाई है।
प्राइवेट वार्ड को किया रिजर्व, ऑक्सीजन प्लांट भी किया शुरू
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल के प्राइवेट वार्ड को रिजर्व किया गया है। वार्ड में मरीजों के लिए 10 बेड लगाए गए हैं। जबकि ऑक्सीजन प्लांट को भी अब विभाग की ओर शुरू कर दिया गया है। प्लांट से तैयार होने वाली ऑक्सीजन मरीजों तक पाइंप के माध्यम से पहुंचाई जता रही है। प्राइवेट वार्ड में मरीजों के लिए वेंटिलेटर व अन्य उपकरणों को भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सैंपलिंग प्रक्रिया भी तेज की गई है। खांसी, जुकाम और बुखार के ही मरीजों में लक्षण पाए जा रहे हैं। अगर कोई मरीज अधिक प्रभावित होता है तो उसके लिए प्राइवेट वार्ड में व्यवस्था की गई है। -डॉ. हरसिमरण सिंह, नोडल अधिकारी, मलेरिया विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें