फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से अटका कर्मचारियों का वेतन, उधार मांग कर रहे हैं गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रेडक्रॉस सोसायटी में लगे करीब 10 कर्मचारियों का बीते छह माह से वेतन अटका हुआ है। इसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेडक्रॉस के अधिकारी इस समस्या को लेकर उपायुक्त से भी मिल चुके है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रेडक्रॉस में वाहनों व हथियारों के लाइसेंस से दौरान उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कक्षाएं लगाने, घायलों के प्राथमिक उपचार संबंधित लोगों को जानकारी देने, मेडिकल जांच संबंधित अन्य कई प्रकार प्रमाण पत्र भी रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जारी किए जाते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी में करीब 10 स्थायी कर्मचारी तैनात है। इन सभी कर्मचारियों का दिसंबर के बाद अभी तक वेतन जारी नहीं हो पाया है। इसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य अधिकारी उपायुक्त अजय सिंह तोमर है। वेतन जारी न होने के कारण रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारी उपायुक्त से मिल चुके है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं हो पाया है। कर्मचारियों का कहना है छह माह से वेतन न मिलने के कारण वह अपने रिश्तेदारों और जानकारों से उधार मांग काम चला रहे है। अब आर्थिक स्थिति खराब होना शुरू हो चुकी है। घर के साथ साथ अन्य कई तरह के खर्च होने के कारण उन्हें दुकानदारों के साथ भी उधार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छह माह से अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। इस संबंध में उपायुक्त से भी मिल चुके हैं। उम्मीद है जल्द ही वेतन जारी हो जाएगा।
लाल बहादुर, इंचार्ज, रेडक्रॉस सोसायटी, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें