फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: अंकल बनकर खरैंटी के युवक से 74 हजार की ठगी, मैसेज भेजकर दिया झांसा, वापस पैसे भेजने के नाम पर धोखाधड़ी

Tue, 17 Oct 2023 11:53 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक से साइबर क्राइम का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक के पास फोन आया था, बोला, मैं आपका अंकल देवेन्द्र बोल रहा हूं। जो खुद को रिश्तेदारी में बता रहा था। उसने बोला कि मैं आपके पास पैसे भेज रहा हूं। उसने मैसेज को एडिट करके भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में शातिर ठग ने खरैंटी गांव के युवक का अंकल बनकर 74 हजार रुपये ठग लिए। परेशान युवक ने लाखनमाजरा थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में खरैंटी गांव निवासी पंकज ने बताया कि आठ अक्तूबर को 11 बजकर 25 मिनट पर उसके पास फोन आया। बोला, मैं आपका अंकल देवेन्द्र बोल रहा हूं। जो खुद को रिश्तेदारी में बता रहा था। उसने बोला कि मैं आपके पास पैसे भेज रहा हूं। उसने मैसेज को एडिट करके भेज दिया।

विज्ञापन


पहला मैसेज 50 हजार व दूसरा 30 हजार रुपये का था। मैंने सोचा कि मेरे पास पैसे आ गए। उसने अपने अकाउंट का बैलेंस चैक नहीं किया और मैसेज देखकर दो बार में 74 हजार रुपये वापस भेज दिए। एक नंबर पर 35 हजार व  15 हजार और दूसरे नंबर पर 19 हजार 956 व  4 हजार 482 रुपये भेज दिए। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें