फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 ग्राम हेरोइन समेत महिला व युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस टीमों ने सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापा मार कर महिला व युवक को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। इनसे कुल 43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी थाना शहर निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि एएसआई पवनवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली की रैनकपुरा खोखरा कोट के पास एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर तुरंत छापा मार कर युवक को शक के आधार पर काबू किया। इसकी पहचान रैनपुरा निवासी राजेश उर्फ राजे के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इसके पास प्लास्टिक की थैली से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इधर, प्रभारी थाना कलानौर निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि एसआई हरभज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मार कर एक महिला को शक के आधार पर काबू किया। इसकी पहचान कलानौर निवासी कोमल के रूप में हुई। तलाशी में इसके पास से 13 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इन दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें