रोहतक। रिठाल फौगाट गांव में प्लॉट की गली में लगी छड़ी हटाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने एक महिला पर गंड़ासी से हमला कर दिया। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला सुमन ने दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू कार्य करती है, जबकि उसके पति ड्राइवर की नौकरी करते हैं। रविवार को वह प्लॉट में लकड़ियां लेने गई थी। उसने प्लॉट की गली में लगी छड़ी हटा दी। इससे पड़ोसी नाहर सिंह उर्फ लीलू नाराज हो गया। बोला, तूने छड़ी क्यों हटाई। इस बात लेकर कहासुनी बढ़ गई। थोड़ी देर बाद शाम करीब सात बजे आरोपी गंड़ासी लेकर घर पर आया और झगड़ा करने लगा। आरोपी ने गंड़ासी का बिंडा सिर, गर्दन व पैरों पर मारा। उसके पति ने उसे घायल हालत में पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।