फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का पता चला तो फिल्मी अंदाज में हत्या करने की ठानी

विज्ञापन
गांव भाली आनंदपुर गांव में दुल्हन तनिष्का को गोली मारने का मुख्य आरोपी साहिल। अमर उजाला
विज्ञापन
चार दिन पहले मायके से ससुराल जा रही दुल्हन पर जानलेवा हमले का आरोपी साहिल को पुलिस ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर सोनीपत के पलड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह तनिष्का से कोर्ट मैरिज करना चाहता था। जेल से बाहर आने के बाद जब उसे पता चला कि तनिष्का की दूसरी जगह शादी होने वाली है तो उसने फिल्मी अंदाज में हत्या करने की ठान ली। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उसे उस समय गोली मार दी, जब वह एक दिसंबर की रात को शादी के बाद ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी उदय सिंह मीणा ने बताया कि भाली गांव निवासी मोहन ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी सांपला निवासी तनिष्का के साथ हुई थी। एक दिसंबर की शाम को शादी के बाद दुल्हन के साथ गांव पहुंचा तो पीछे से ओवरटेक करके इनोवा गाड़ी ने रास्ता रोक लिया। गाड़ी में से नीचे उतरे दो युवकों ने दुल्हन तनिष्का को गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। पुलिस ने सांपला के युवक साहिल व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर धरपकड़ शुरू की। सीआईए प्रथम, द्वितीय, सांपला व बहुअकबर पुलिस की दो टीमें बनाई गईं। एक दिन पहले पुलिस ने साहिल के दो नाबालिग साथियों को काबू किया था। अब रविवार को सीआईए प्रथम प्रभारी अनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी साहिल को यूपी बॉर्डर के नजदीक स्थित सोनीपत जिले के पलड़ा गांव के पास से दबोच लिया। सोमवार को उसे पुलिस अदालत में पेश करेगी। वहीं, उसके फरार दो साथियों के नजदीक भी पुलिस पहुंच गई है, जल्द उन्हें भी काबू किया जा सकता है।
यूपी भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ यूपी भागना चाहता था, लेकिन गाड़ी खराब होने के कारण दिक्कत आ गई। रात के अंधेरे में आरोपी सार्वजनिक वाहन में सवार होकर गुरुग्राम पहुंचे, वहां से दिल्ली में जगह बदलते रहे। दिल्ली में मौजूदगी की भनक पुलिस को लग गई। इसके चलते यूपी भागने का प्रयास किया, लेकिन सीआईए टीम ने उसे पलड़ा गांव से दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड, पांच मामले हैं दर्ज
सीआईए प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गाड़ी छीनने, मारपीट करने सहित पांच मामले दर्ज हैं। साहिल लड़की से कोर्ट मैरिज के लिए दवाब बना रहा था। वारदात से 15 दिन पहले जब जेल से जमानत पर बाहर आया तो उसे पता चला कि तनिष्का की शादी होने वाली है तो वह हमले का मौका ढूंढने लगा।
चौगामा की पंचायत ने की मांग, आरोपियाें को मिले कड़ी सजा
वहीं, बेरी रोड सांपला स्थित परशुराम धर्मशाला में रविवार को सांपला, खेड़ी सांपला, गढ़ी सांपला व नयाबांस गांव की पंचायत हुई। पंचायत ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को ऐसी सजा दी जाए, ताकि दूसरे आपराधिक किस्म के लोगों को भी सबक मिले। सांपला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने पंचायत को फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर हर संभव कानूनी सजा दिलवाने का भरोसा दिया। तीन घंटे चली पंचायत में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में रोष रहा। शाम को सांपला थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पंचायत में पहुंचे और ग्रामीणों को बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके फरार दो साथियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। पंचायत में नयाबांस के निवर्तमान सरपंच जसबीर सिंह, गढ़ी संापला पूर्व सरपंच बबलू, बलबीर सिंह, अशोक कुमार, काला व नगरपालिका के कई पार्षदों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
........
तनिष्का के परिवार की आर्थिक मदद करेगी पंचायत
पंचायत में एक तरफ जहां आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई, दूसरी तरफ तनिष्का के परिवार की आर्थिक मदद करने पर विचार करने का निर्णय लिया। इसके लिए सोमवार को दोबारा पंचायत होगी। इसके अलावा आगे दोबारा से ऐसी घटना न हो, इस पर भी रणनीति बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें