फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय नगर हत्याकांड : हाईकोर्ट में जांच के लिए पुलिस कल देगी शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय नगर हत्याकांड की मंगलवार को हाईकोर्ट व जिला अदालत में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में जहां पुलिस को शपथ पत्र देकर जवाब देना है कि मामले की किस-किस दृष्टिकोण से जांच की गई। प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से जांच हुई या नहीं।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 27 अगस्त को विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा व सास रोशनी को गोली मारी गई थी। तीन की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नेहा ने पीजीआई में दो दिन बाद दम तोड़ा था। पुलिस ने मामले में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे अभिषेक उर्फ मोनू मलिक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि अभिषेक अपने दोस्त को देने के लिए पांच लाख रुपये पिता से मांग रहा था। पिता के मना करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। तभी से आरोपी न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है। उसने वकील के माध्यम से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करके पुलिस की जांच पर सवाल उठाया था। याचिका में सवाल पूछा गया था कि मामले की प्रॉपर्टी विवाद के दृष्टिकोण से जांच क्यों नहीं की गई, जबकि उसके पिता बबलू पहलवान के पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है। हाईकोर्ट ने सात दिसंबर तक पुलिस से शपथ पत्र देकर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।
आरोप पत्र पर भी आपत्ति दर्ज करवाएंगे वकील
उधर, आरोपी अभिषेक को मंगलवार को ही पुलिस स्थानीय अदालत में पेश करेगी। पुलिस की तरफ से दाखिल आरोप पत्र पर भी अदालत ने बचाव पक्ष को सात दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें