फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉली क्लीनिक की महिला डॉक्टर की बनाई वीडियो, धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर तीन स्थित पॉली क्लीनिक की महिला डॉक्टर की वीडियो बनाने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व धमकी देने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी सेक्टर तीन के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर तीन निवासी पॉली क्लीनिक की महिला डॉक्टर ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 13 मई को एक महिला जांच के लिए पॉली क्लीनिक में आई। उसने मरीज के पति को बाहर बैठकर इंतजार करने के लिए कहा। इतना बोलते ही मरीज का पति उसके पर चिल्लाने लगा। साथ में धमकी देने लगा। इसके बाद मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगा। उसने दूसरे मरीजों को भी नहीं देखने दिया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। उसे डराने का प्रयास किया गया। बाकी स्टाफ ने आकर उसे बचाया। महिला डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी ने बिना कारण उसकी वीडियो बनाई। वह वीडियो का दुरुपयोग भी कर सकता है। वह मानसिक तौर पर परेशान है। ड्यूटी पर आने पर भी डर लग रहा है। ऐसे माहौल में कैसे काम करें। उसे नौकरी से भी निकालने की धमकी दी गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि वे काम कर सकें।
महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी युवक जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला डॉक्टर व महिला मरीज के पति के बीच बाहर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, जांच अधिकारी व थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें