फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक सहित यूपी का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा पुलिस ने इंद्रगढ़ गांव में छापा मारकर किराए पर रह रहे यूपी के गोंडा निवासी युवक मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि यूपी के गोंडा जिला स्थित केशव नगर निवासी मोहम्मद कासिम किराए का कमरा लेकर इंद्रगढ़ गांव में रहता है और नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करता है। पुलिस ने इंद्रगढ़ गांव की तरफ से आने वाले मार्ग पर नाका लगाया। इसके बाद गांव की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया, जिसने पूछताछ में अपनी पहचान यूपी निवासी मोहम्मद कासिम के तौर पर की। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3 ग्राम 23 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें