फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में ट्राले की टक्कर से दो युवकों की मौत, पंजाब के पटियाला के थे निवासी

Mon, 03 Jul 2023 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पटियाला निवासी विवेक नेगी पटियाला और रवेल सिंह के रूप में मृतकों की पहचान हुई है। परिजनों ने रविवार सुबह पुलिस कार्रवाई के बाद रोहतक पीजीआई में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक के कलानौर में कलानौर-बसाना रोड नजदीक 152डी पर सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पटियाला निवासी विवेक नेगी पटियाला और रवेल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों को रोहतक पीजीआईएमएस के शव गृह में भेज दिया। परिजनों ने रविवार सुबह पुलिस कार्रवाई के बाद रोहतक पीजीआई में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


शनिवार देर रात 152डी रोड से ट्रक में सवार होकर दो युवक दादरी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी का टायर पंक्चर बनाने के लिए बसाना रोड नजदीक रोड के किनारे ट्रक खड़ा कर दिया गया। इस समय दोनों युवक ट्रक में जैक लगाकर स्टेपनी बदल रहे थे। तभी अचानक से पीछे से तेज गति से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे वाला ट्रक भी कुछ दूर तक घसीटता चला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजन बलजीत सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


देर रात की घटना है। ट्राला चालक मौके से फरार हो चुका था। दोनों शवों को रोहतक पीजीआईएमएस में भेजा गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। - राजबीर सिंह, थाना प्रभारी कलानौर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें