फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार आने पर ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा करेंगे 10 लाख : दीपेंद्र

विज्ञापन
लाहली में महाराजा दक्ष प्रजापति समाज की ओर से आयोजित समारोह में पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र
विज्ञापन
रोहतक/कलानौर।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि महाराजा दक्ष प्रजापति समाज देश व प्रदेश के विकास की ताकत रखता है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस के मान-सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। समाज हित में केश कला बोर्ड और मिट्टी कला बोर्ड का गठन किया। विभिन्न बोर्ड व कारपोरेशन में बैकवर्ड क्लास का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए सबसे अधिक चेयरमैन और सदस्य लगाए। वर्तमान में केश कला बोर्ड और माटी कला बोर्ड में चेयरमैन तक नहीं है।
वह रविवार को दक्ष प्रजापति सेवा समिति एवं समस्त समाज की ओर से लाहली में आयोजित किए गए दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए सरकारी सेवाओं के ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में रिजर्वेशन 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया। इस रिजर्वेशन का फायदा अति पिछड़ा वर्ग (ब्लॉक-ए) को मिले, इसके लिये 10 प्रतिशत रिजर्वेशन उनके लिए तय किया गया। मौजूदा सरकार ने नॉन-क्रीमीलेयर की वार्षिक आय सीमा केंद्र की ओर से निर्धारित 8 लाख की बजाय 6 लाख रुपये कर दी है। इसमें वेतन और कृषि आय समेत सभी स्रोतों से प्राप्त आय को सकल वार्षिक आय की गणना में जोड़ा जा रहा है। यह विसंगति केंद्र की ओर से जारी निर्देशों का भी खुला उल्लंघन है। कांग्रेस सरकार आने पर इस विसंगति को दूर कर ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय निकायों में बैकवर्ड क्लास का रिजर्वेशन खत्म करने में लगी है। इसी कड़ी में डोमिसाइल पॉलिसी को बदला गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, विधायक राव दान सिंह, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, बलराम दांगी, कर्ण सिंह रानोलिया, हनुमान वर्मा, लोकिराम प्रजापति, मंजीत लाहली, संतलाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें