फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोदा के दो युवक हथियारों सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने हिसार रोड पर सोनीपत जिले के बरोदा गांव निवासी दो युवकों को हथियारों सहित काबू किया है। पूछताछ में पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी वारदात करने की फिराक में घूम रहे थे। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ प्रभारी गोर्धन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर हिसार रोड पर पेट्रोल पंप वाली गली में दो युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों की पहचान विक्की व अतुल निवासी बरोदा, जिला सोनीपत के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक-एक देसी पिस्तौल व एक-एक कारतूस मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पुराना रिकॉर्ड है और वे वारदात की फिराक में घूम रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने युवकों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें