फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदीना के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार रोड पर मदीना गांव के पास कैंटर ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में भैणीमातो निवासी सुरेश (52) व मदीना निवासी मनोज (26) की मौत हो गई। इस मामले में बहुअकबरपुर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भैणीमातो निवासी मिक्शु ने दी शिकायत में बताया कि उसका पिता सुरेश खेतीबाड़ी करता था और भैंस खरीदने के लिए मदीना गांव आए थे। वीरवार को सुबह मदीना निवासी मनोज के साथ वापस बाइक पर महम के लिए चल पड़े। मदीना गांव के आउटर बाईपास पर दिल्ली की तरफ से कैंटर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। थोड़ी देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। चालक मौके पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले परिजनों को हादसे की सूचना दी। भैणीमातो व मदीना से परिजन मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया। इसके बाद पीजीआई के डेड हाउस में शवों का पोस्टर्माटम कराया गया।
हादसे के छह दिन बाद भगवतीपुर के युवक ने तोड़ा दम, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पांच अगस्त को जींद रोड पर रात 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हुए भगवतीपुर निवासी सुखबीर ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक भगवतीपुर निवासी सोमबीर ने दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई सुखबीर (30) रोहतक नौकरी करता था, जिसके तीन बच्चे हैं। इसमें दो लड़की व एक लड़का है। पांच अगस्त की रात को करीब 11 बजे सुखबीर बाइक पर रोहतक से घर जा रहा था। जब वह जींद रोड पर श्मशान घाट के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया। अनफिट होने के कारण वह बयान नहीं दे सका। परिजन भी सुखबीर के ठीक होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें