फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में दाखिले के लिए फीस भरने का आज आखिरी मौका

विज्ञापन
पीजी में प्रवेश के लिए जाट कॉलेज में फार्म को भरते विद्यार्थी। अमर उजाला
विज्ञापन
कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले के लिए बुधवार को फीस जमा करवाने का आखिरी मौका है। मंगलवार को विभिन्न कॉलेजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी वेरिफिकेशन करवाने और फीस जमा करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है, वे 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। 12 नवंबर को पहली वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। 12 नवंबर को ही कॉलेजों में ओपन फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। 13 को अक्तूबर को निदेशालय ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोलेगा। ताकि विद्यार्थी दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने से लेकर अपने फॉर्म में संशोधन कर सकें। उसके साथ ही फिजिकल काउंसिलिंग होगी और वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। मंगलवार को अलग-अलग कॉलेजों में पीजी में दाखिले को बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। ज्यादातर विद्यार्थियों का रुझान सरकारी कॉलेजों की तरफ है। वहां दाखिला न मिलने के बाद ही वे बाकी कॉलेजों को तरजीह देते हैं।
कैंपस प्लेसमेंट में थ्री ई डिजिटल्स सॉल्यूशंस के बारे में बताया
एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय वर्चुअल कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आरंभ हुआ। बेंगलुरु की थ्री ई डिजिटल सॉल्यूशंस के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पहले दिन एचआर मैनेजर मोनिका और काम्या ने प्री-प्लेसमेंट प्रजेंटेशन दी। थ्री ई डिजिटल्स सॉल्यूशंस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। कंपनी की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर होगा। इसके बाद ऑनलाइन टेस्ट हुए उसमें चुने जाने वाले विद्यार्थियों का 10 नवंबर को इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें