फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में चोर सक्रिय: सब्जी मंडी के बाद पालिका बाजार में चटकाए ताले, मेडिकल स्टोर को बनाया चोरों ने निशाना

Mon, 25 Dec 2023 11:03 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मेडिकल स्टोर मालिक माडल टाउन निवासी सुशील ने बताया कि उसकी पालिका बाजार में गुंजन मेडिकल स्टोर के नाम से दवाइयों की दुकान है। रविवार रात आठ बजे अच्छी तरह से दुकान बंद करके गया था। सोमवार सुबह साढे़ 9 बजे आया तो दुकान का शटर व ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड का फायदा उठाकर चोर शहर के बाजारो में दुकानों को निशाना बना रहे हैं। एक रात पहले सब्जी मंडी में चोर पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान निकाल कर ले गए थे। अब रविवार की रात पालिका बाजार में मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले से ढाई हजार की नकदी व सीसीटीवी कैमरे की डिवीआर निकाल कर ले गए। वारदात आर्य नगर थाने के नजदीक साथ लगते बाजार में अंजाम दी गई है। 

विज्ञापन


मेडिकल स्टोर मालिक माडल टाउन निवासी सुशील ने बताया कि उसकी पालिका बाजार में गुंजन मेडिकल स्टोर के नाम से दवाइयों की दुकान है। रविवार रात आठ बजे अच्छी तरह से दुकान बंद करके गया था। सोमवार सुबह साढे़ 9 बजे आया तो दुकान का शटर व ताले टूटे मिले। अंदर सीसीटीवी कैमरों का डिवीआर गायब था। साथ ही काउंटर में बनाए गए गल्ले से 10,20 व 50 रुपये के नोट करीब ढाई हजार के नोट गायब मिले। 

एक रात में टूटे पुरानी सब्जी मंडी में पांच दुकानों के ताले
इससे पहले चोर, सब्जी मंडी में एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान निकाल कर ले गए। दुकानदार धीरज ने बताया कि पहले सब्जी मंडी में पुलिस चौकी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने छह माह पहले चौकी खत्म कर दी। एरिया में गश्त बढ़ाई जाए। 
विज्ञापन


वीआईडी ड्यूटी में व्यस्त पुलिस
उधर, पुलिस एक सप्ताह से वीआईडी ड्यूटी में व्यस्त है। मंगलवार को एमडीयू का दीक्षांत समारोह है, जिसमें उप राष्ट्रपति मुख्य अतिथि हैं। शनिवार व रविवार को पुलिस लगातार सुरक्षा के चौक चौंबद करने में व्यस्त रही। इसका फायदा उठाकर चोर दो दिन से वारदात चोरी की वारदात अंजाम दे रहे हैं। 

रात की गश्त बढ़ाए पुलिस : गुलशन 
पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ रात के समय आम लोगों का आवागमन कम हो जाता है। चोर इसका फायदा उठाकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस रात की गश्त बढ़ाए। राइडर के अलावा पीसीआर बाजारों में लगातार गश्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें