फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हत्या करके फेंका था पुरानी आईटीआई के पास सफाई कर्मचारी का शव

Sun, 24 Dec 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
 मृत राजेश । फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। पुरानी आईटीआई के पास वीरवार रात काठमंडी के सफाई कर्मचारी 55 वर्षीय राजेश की मौत सड़क हादसा नहीं, बल्कि चाकू मारकर हत्या की गई थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़कर नए एंगल से जांच शुरू की है। इसके लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे व कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। खुलासे से परिजन भी सकते में हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक काठमंडी निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता राजेश कुमार निजी वाहन एजेंसी में सफाई कर्मचारी के तौर पर नौकरी करते थे। साथ ही शाम पांच बजे के बाद एक ढाबे पर नाइट शिफ्ट में काम करते थे। वीरवार रात करीब 12 बजे ढाबे से घर लौट रहे थे। उसे पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ने उसके पिता को टक्कर मार दी। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में उसके पिता को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सड़क हादसा मानकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज किया था।
बाक्स
पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने पर उलझी जांच
पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। उसी दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत मान ली थी, लेकिन घटनास्थल की दोबारा जांच व आसपास के लोगों से बात की तो शक हुआ कि कहीं सफाई कर्मचारी की हत्या तो नहीं की गई। क्योंकि शव मुंह के बल ऐसी हालत में पड़ा था, जो वाहन की टक्कर के बाद ऐसी स्थिति में नहीं हो सकता। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई कि सफाईकर्मी की मौत पेट में चाकू मारने से हुई है।
विज्ञापन

....
बेटा बोला, उनकी किसी से रंजिश नहीं, दो-दो ड्यूटी करता था पिता
हत्या की सूचना से परिवार में मातम का माहौल है। बेटे अजय का कहना है कि वे दो भाई व दो बहन हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। पिता को चिंता थी कि नए सिरे से मकान बनवाया जाए। इसलिए दो जगह नौकरी करता था। अब किसी ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि उनकी किसी से रंजिश तक नहीं है।
....
वर्जन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि काठमंडी के सफाई कर्मचारी राजेश की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि चाकू मारकर हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़कर नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार,आर्य नगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें