रोहतक। चार साल पहले मात्र 21 साल की उम्र में तीसरी शादी करने वाली एक युवती ससुराल से लापता हो गई है। उसके पति ने महम थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक जिले के एक गांव के युवक ने दी शिकायत में बताया कि 2018 में उसका विवाह सोनीपत जिले की एक युवती के साथ हुआ था। उसका दो साल का बेटा है। 5 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे उसकी 25 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई। उसने रिश्तेदारियों व उसके मायके में तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। बेटे को भी घर छोड़कर गई है। पहले उसकी दो शादियां हो चुकी हैं। युवक के साथ तीसरी शादी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।